48
नई दिल्ली, 30 सितंबर : उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सचिवालय राज निवास में हुए एक समारोह के दौरान 61 वर्षीय न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन ने को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलवाई। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के बाद जस्टिस मनमोहन को 9 नवंबर, 2023 को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। जस्टिस मनमोहन प्रख्यात नौकरशाह-राजनेता, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और दिल्ली के उपराज्यपाल रहे जगमोहन के बेटे हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को जस्टिस मनमोहन के नाम की अनुशंसा की थी। वह 16 दिसंबर को सेवानिवृत्त होंगे।