बांग्लादेश में चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले हिंदू कारोबारी की हत्या, दुकान में घुसकर मार डाला

by Manu
bangladesh hindu murder

ढाका, 10 फ़रवरी 2026: बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होने वाले आम चुनाव से महज 48 घंटे पहले एक और हिंदू की हत्या कर दी गई है। मयमंसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में 62 वर्षीय सुशेन चंद्र सरकार की दुकान में ही धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक त्रिशाल के बोगर बाजार चौराहे पर एमएस. भाई-भाई एंटरप्राइजेज नाम का चावल का कारोबार चलाते थे।

परिवार ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने हत्या के बाद दुकान से कई लाख बांग्लादेशी टका लूट लिए। घटना सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। बदमाश दुकान में घुसे और सुशेन चंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हत्या के बाद उन्होंने दुकान का शटर बंद कर दिया और फरार हो गए। परिवार वालों ने बाद में दुकान खोली तो सुशेन खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत मयमंसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बांग्लादेशी मीडिया आईटीवी ने परिवार और पुलिस के हवाले से बताया कि हमलावरों ने दुकान के शटर को बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी देखे: बांग्लादेश में हिंदू युवक को चोरी के शक में भीड़ ने दौड़ाया, युवक ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत

You may also like