पटना, 01 नवंबर 2025: बिहार विधानसभा चुनावों का प्रचार चरम पर पहुंच गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि RJD का पूरा मतलब है ‘रंगदारी’, ‘जंगलराज’ और ‘दादागिरी’। अगर यह सत्ता में आया, तो बिहार फिर से अराजकता के घेरे में होगा।
जेपी नड्डा ने कहा, RJD ने दिवंगत बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे को उम्मीदवार बनाया है। यह फैसला जंगलराज की वापसी का साफ संकेत देता है। उन्होंने लोगों से अपील की। RJD को एक भी वोट न दें। कारण साफ है। लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती सभी जमानत पर घूम रहे हैं। ऐसे नेताओं को सत्ता की चाबी सौंपना बिहार के लिए खतरा होगा।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की पटरी पर दौड़ रहा। सड़कें बन रही। नौकरियां आ रही। किसानों को राहत मिल रही। NDA की सरकार ही राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
ये भी देखे: ‘हमारे ऊपर हमले की कोशिश…’ BJP सांसद मनोज तिवारी ने RJD समर्थकों पर लगाए आरोप