पटना, 31 मार्च 2026: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा मार्ग) के चौड़ीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
इसके बाद करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करना वाहनों के लिए काफी आसान होगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पथ के चौड़ीकरण का काम अंतिम चरण में है। इसे यात्रियों के आवागमन के लिए जल्द खोल दिया जाएगा।
राज्य में सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में पथ निर्माण विभाग बख्तियारपुर–बाढ़–मोकामा पथ (एनएच-31 से जुड़ा लिंक पथ) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य कर रहा है। यह पथ करजान (बख्तियारपुर ताजपुर पुल) अथमलगोला से शुरू होकर बाढ़, पंडारक मोड़, शिवनार, मोकामा और फिर यहां से मोकामा बाजार होकर बाटा चौक तक जाता है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने कहा कि लिंक पथ के चौड़ीकरण कार्य के बाद आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग से आसान होगा। एनएच-31 के जाम की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा। साथ ही कृषि अधारित रोजगार और विपणन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ आसपास के इलाकों में रोजगार की संभावनओं को मजबूती मिलेगी।
ये भी देखे: Bihar Four Lane: 1006 करोड़ रुपये की लागत से बिहार-झारखंड के बीच बनेगी नई फोरलेन