झारखंड नगर निकाय चुनाव: 48 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी, राज्यपाल ने भी डाला वोट

by Manu
झारखंड नगर निकाय चुनाव

रांची, 23 फरवरी 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। राज्य के 48 निकायों में कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने नगर की सरकार चुनेंगे।

इस चुनाव में 9 नगर निगमों के महापौर 20 नगर परिषदों के अध्यक्ष और 19 नगर पंचायतों के अध्यक्ष के साथ कुल 1 हजार 42 वार्ड पार्षदों का चुनाव होगा। सभी 4 हजार 304 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जा रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती हर बूथ पर सुनिश्चित की गई है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।

राजधानी रांची में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मतदान का अधिकार प्रयोग किया। उन्होंने रांची के एटीआई सभागार स्थित मतदान केंद्र संख्या 2 पर वोट डाला। मतदान के बाद राज्यपाल ने लोगों से अपील की कि इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

ये भी देखे: हरियाणा नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

You may also like