18
रांची, 05 नवंबर 2025: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उन्होंने त्यागपत्र सौंप दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर शाम अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर अपना इस्तीफा सौंप दिया।
अनुराग गुप्ता को 26 जुलाई 2024 को झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे गढ़वा, गिरिडीह और हजारीबाग में एसपी के रूप में अपनी कुशलता का प्रदर्शन कर चुके थे।
राजधानी रांची में एसएसपी रहते हुए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि वीरता के लिए राष्ट्रपति गैलेंट्री अवॉर्ड मिली।
ये भी देखे: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे उत्तराखंड, पत्नी संग केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन किए