Bihar News: बिहार में जेडीयू नेता कौशल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

by Manu
जेडीयू नेता कौशल सिंह की हत्या

Bihar Crime News: बिहार में जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। खगड़िया जिले के बेलदौर से जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे कौशल सिंह की बुधवार शाम बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना चौथम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गोदाम के पास घटी।

मृतक की पहचान जेडीयू के जिला महासचिव कौशल सिंह के रूप में हुई है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है। घटना के बाद एसपी ने नेक्टर अस्पताल पहुंचकर जांच की। कौशल सिंह की पत्नी का कहना है कि मैं और मेरे पति बाइक से गोदाम जा रहे थे। उसी समय मेरे पति का भतीजा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 पर आया और गोलीबारी शुरू कर दी।

घटना के बाद जेडीयू नेता कौशल सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद एसपी खुद नेक्टर अस्पताल पहुंचे और हत्या की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: IPS Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने बनाई हिंद सेना पार्टी

You may also like