जय शाह होंगे आईसीसी के अगले चेयरमैन

by TheUnmuteHindi
जय शाह होंगे आईसीसी के अगले चेयरमैन

नई दिल्ली, 28 अगस्त : बीसीसीआई सचिव जय शाह एक दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगले चेयरमैन बनेंगे। वह इस पद के लिये निर्विरोध चुने गए हैं। जय इस वैश्विक क्रिकेट प्रशासन में शीर्ष पद पर काबिज होने वाले पांचवें भारतीय बन गए। पैंतीस वर्ष के जय शाह निवर्तमान चेयरमैन न्यूजीलैंड के 62 वर्षीय ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे जिन्होंने तीसरी बार दावेदारी नहीं की।

You may also like