पंजाब के बड़े उद्योगपति जीएसए इंडस्ट्रीज के एमडी जतिंदर पाल सिंह ने सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली का किया सम्मान
हरेंद्र कोहली जमीन से जुड़े हुए नेता हैं :एमडी जितेंद्र पाल सिंह
पटियाला : पंजाब के बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट जीएसए इंडस्ट्री के एमडी जितेंद्र पाल सिंह ने वीरवार को नवनियुक्त सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली से उनके दफ्तर जाकर मुलाकात की और उनका सम्मान किया। जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हरेंद्र कोहली जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और हमेशा आम लोगों के सुख-दुख में सबसे आगे खड़े होते हैं, ऐसे लीडर को एक बड़ी जिम्मेदारी देकर आम आदमी पार्टी ने यह संदेश दिया है कि पार्टी हमेशा काम करने वालों की कद्र करती है। उन्होंने कहा कि आज जब युवा राजनीति में आने में इतनी ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं तो ऐसे में हरिंदर कोहली जैसे नेता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पहले भी डिप्टी मेयर और जिला प्रधान के पद पर रहकर बड़ा तजुर्बा हासिल करने वाले हरिंदर कोहली के सीनियर डिप्टी मेयर का पदभार ग्रहण करने के बाद यकीनन शहर की डेवलपमेंट में गति आएगी। इस मौके पर उनके साथ राकेश गुप्ता व इंडस्ट्री के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
पंजाब के बड़े उद्योगपति जीएसए इंडस्ट्रीज के एमडी जतिंदर पाल सिंह ने सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली का किया सम्मान
हरेंद्र कोहली जमीन से जुड़े हुए नेता हैं :एमडी जितेंद्र पाल सिंह
76