मुंबई, 19 जून 2025: जन्नत जुबैर बचपन से ही टीवी और बॉलीवुड में सक्रिय हैं। वो अपनी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी निजी जिंदगी की खबरें भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वह अवनीत कौर से सालों पुरानी दोस्ती का टूटना हो, रीम शेख के साथ अनबन की अफवाहें हों, या फिर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टर फैजू (फैजल शेख) के साथ उनका रिश्ता।
तीन महीने पहले खबरें आई थीं कि जन्नत और फैजल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। जन्नत ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इशारों में अपनी नाराजगी जताई थी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैजल की वजह से जन्नत ने एक बड़े रियलिटी शो, बिग बॉस 19 का ऑफर ठुकरा दिया है।
जन्नत जुबैर का कलर्स चैनल के साथ पुराना नाता रहा है। उन्होंने फुलवा, तू आशिकी, और लाफ्टर शेफ सीजन 1 जैसे शोज में काम किया है। फैंस लंबे समय से उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए उत्सुक थे, और मेकर्स ने उन्हें इस सीजन के लिए कंटेस्टेंट के तौर पर अप्रोच भी किया था। हालांकि, जन्नत ने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया।
रिपोर्ट्स का दावा है कि जन्नत जुबैर और फैजल के बीच अनबन की वजह से यह फैसला लिया गया, क्योंकि फैजल भी रियलिटी शोज से जुड़े रहे हैं, और शो में उनकी मौजूदगी या चर्चा से जन्नत असहज हो सकती थीं। हालांकि, जन्नत जुबैर ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
ये भी देखे: अब एक करोड़ रुपये की गाड़ी में घूम रही वायरल गर्ल मोनालिसा, म्यूजिक वीडियो हुआ पॉपुलर