जन सुराज ने शुरू किया संगठन पुनर्गठन, पहली जिला कमिटी घोषित

by Manu
Jan Suraj

पटना, 21 फरवरी 2026: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद जन सुराज पार्टी अब जमीनी स्तर पर मजबूत होने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी संरक्षक प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत सभी पुरानी जिला इकाइयों को पहले ही भंग कर दिया गया था। अब नए ढांचे की शुरुआत हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली संगठन जिला कमिटी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय बनाने वाला साबित होगा।

पुनर्गठन के तहत पूरे बिहार को 44 संगठन जिलों में बांटा गया है। मनोज भारती ने बताया कि नई संरचना संगठन को ज्यादा प्रभावी बनाएगी। हर जिला कमिटी राज्य और क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर काम करेगी।

नई कमिटी हर प्रखंड और पंचायत में संगठन खड़ी करेगी। इन कमिटियों को बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी मिली है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को इन कमिटियों में जगह दी है। नेतृत्व का दावा है कि यह मॉडल पार्टी में नई ऊर्जा भर देगा।

पहली घोषित कमिटी में रवींद्र सिंह बेरूआर को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अभय शर्मा को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने दोनों से संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है।

ये भी देखे: प्रशांत किशोर की जन सुराज ने जारी की 51 सीटों पर पहली लिस्ट, देखें नाम

You may also like