जन सुराज का ऐलान, 9 अक्टूबर को जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

by Manu
जन सुराज

पटना, 04 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की धमाकेदार तैयारी के बीच जन सुराज पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने शनिवार को कहा कि 9 अक्टूबर को ये लिस्ट सामने आएगी। जिसमें कम से कम 100 विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों के नाम होंगे।

उदय सिंह ने बताया कि पार्टी ने पहले ही वादा किया था कि वो किसी अन्य दल से पहले अपनी फाइनल लिस्ट सार्वजनिक करेगी। हां, इसमें थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब ये तय है।

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद साफ है कि उम्मीदवारों को अपने इलाके में ज्यादा से ज्यादा समय मिले, ताकि वे जनता से जुड़ सकें और मजबूत कैंपेन चला सकें।”

ये भी देखे: बिहार में BJP को तगड़ा झटका, 4 बार के विधायक जनार्दन यादव ने थामा जन सुराज का दामन

You may also like