जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन हुए रिटायर्ड

by TheUnmuteHindi
जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन हुए रिटायर्ड

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन हुए रिटायर्ड
नई दिल्ली, 30 सितंबर : जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन को एक समारोह आयोजित कर विदाईगी दी गई। जानकारी के अनुसार उनकी जगह नलिन प्रभात पुलिस की कमान संभालेंगे। स्वैन को रविवार को जेएंडके पुलिस पब्लिक स्कूल बेमिना ने एक समारोह आयोजित कर विदाई दी। समारोह में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अनुभव सांझा किए। छात्रों और शिक्षकों को समाज और राष्ट्र के प्रति उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विरदी, ओजीपी सुरक्षा सुजीत कुमार और डीआईजी ओम प्रकाश पांडे भी मौजूद थे। पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन जेएंडके की अध्यक्ष भी पुलिस महानिदेशक के साथ थी। पहली अक्टूबर 2024 को नलिन प्रभात जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

You may also like