Jalandhar News: जालंधर फ्लाईओवर पर कार की बस से भिड़ंत, तीन युवक घायल

by Manu
दर्दनाक हादसे

जालंधर, 13 दिसंबर 2025: बस स्टैंड फ्लाईओवर पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रॉंग साइड से आ रही एक कार की सामने से आती बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। धमाका इतना तेज था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की। घायलों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार फ्लाईओवर पर गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही थी। बस सामने से आई तो सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद फ्लाईओवर पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। यातायात जाम हो गया।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति संभाली और ट्रैफिक बहाल किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।

ये भी देखे: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर दो वाहनों में टक्कर के बाद जबरदस्त धमाका, एक की मौत

You may also like