12
जालंधर, 12 नवंबर 2025: आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को एक धमकी मिली है। गैंगस्टरों ने उनके और परिवार की जान से मारने की धमकी दी और बदले में उन्होंने 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है।
आपको बता दे कि, 8 नवंबर को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन आया था। रमन ने कॉल को नजरअंदाज किया। अगले दिन 9 नवंबर को दोबारा फोन आया और इस बार परिवार को मारने की साफ धमकी दी गई।
रमन अरोड़ा ने फौरन पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोन कॉल्स के स्रोत का पता लगाने की कोशिश चल रही है।
ये भी देखे: जालंधर विधायक रमन अरोड़ा को जबरन वसूली केस में कोर्ट से मिली जमानत