Jalandhar Crime: जालंधर में पुरानी रंजिश में फायरिंग, युवक को मारी गोली

by Manu
मोगा फायरिंग

जालंधर, 28 जनवरी 2026: Jalandhar Crime News: जालंधर के बूटा मंडी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित पक्ष के भाई सलीम ने बताया कि उनके भाई पर पुरानी दुश्मनी के कारण हमला किया गया। परिवार के अनुसार चाचा के बेटे के साथ पहले आपसी झगड़ा हुआ था। वह विवाद कुछ समय पहले समझौते के साथ खत्म हो गया था। सभी दोस्त पहले साथ खेलते-कूदते थे लेकिन अचानक मामला बढ़ गया। समझौते के बावजूद आज नाहर साहिल समेत चार अन्य लोग आए और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके भाई को लगी जिससे वह घायल हो गया।

पीड़ित परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में भी उनके बेटे के साथ मारपीट हुई थी। उस समय आरोपियों ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था। लेकिन आज एक बार फिर बेटे को घेरकर पीटा गया। जब वह घर पहुंचकर भाई को घटना की जानकारी दे रहा था तभी हमलावरों ने देसी कट्टे से गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद वे मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

ये भी देखे: Jalandhar Crime: परिवार के लड़ाई सुलझाने की प्रयास में 3 भाइयों पर चाकू से वार, 1 की मौत

You may also like