73वें दिन में पहुंचा जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत : 11,12 व 13 फरवरी को होंगी महा पंचायतें
डलेवाल ने वीडियो जारी कर महा पंचायत में पहुंचने की अपील की
हरियाणा से किसानों का बड़ा जत्था पहुंचा खनौरी
पटियाला, 7 फरवरी : दाता ङ्क्षसह वाला खनौरी किसान मोर्चा पर किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल का मरन व्रत आज जहां 73वें दिन ेमं जारी रहा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए समूह किसानों को 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर एवम 13 फरवरी को शम्भू मोर्चे पर आयोजित महापंचायतों में पहुंचने का आह्वान किया।
आज हरियाणा से किसानों का दूसरा जत्था अपने खेतों से जल लेकर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर पहुंचा। आज बिंझौल, ताहरपुर, काकड़ोद, तितरम, कुराड़, उमरा, देप्पल, खरड़ अलीपुर, ढंढेरी, खोखा, गुहणा, सोंगरी, फुलां, रतिया, ढाणी बदनपुर, ढाणी दादुपुर, अमरगढ़, हुकमावाली, मलेवाला, मेहमड़ा, लठैरा, लाम्बा, कमाना, चिममो, गढ़ी भलौर, धनौरी, अमरगढ़, ढाकल, नेपेवाला, हरसौला, खेड़ी चौपटा, छातर, सिंहनाल, अहरवां, हड़ौली, अजितनगर, पिलचियाँ, लग्घुवास, ब्रह्मानवाला, रोजनवाली, भानी खेड़ा, लक्कड़वाली, जंडवाला, सुखचैन, कसान, हमीरगढ़ समेत 50 से अधिक गाँवों के किसान अपना जल लेकर किसान मोर्चे पर पहुंचे, आज 2 गाँवों के नौजवान हरिद्वार से गंगाजल लेकर किसान मोर्चे पर पहुँचे। किसान नेताओं ने कहा कि 8 फरवरी एवम 10 फरवरी को इसी तरह हरियाणा से किसानों के अगले जत्थे आएंगे एवम 12 फरवरी को किसान आंदोलन का 1 साल पूरा होने पर दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर आयोजित महापंचायत में किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील करी गयी।
73वें दिन में पहुंचा जगजीत डलेवाल का मरन व्रत : 11,12 व 13 फरवरी को होंगी महा पंचायतें
डलेवाल ने वीडियो जारी कर महा पंचायत में पहुंचने की अपील की
60
previous post