JAC झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट हुए जारी, यह देखें और डाउनलोड करे नतीजे

by Manu
JAC बोर्ड रिजल्ट

रांची, 27 मई 2025: JAC Board Class 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। JAC बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आप JAC के आधिकारिक वेबसाईट पर देख सकते है। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए acresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर कर सकते है।

नतीजों के मुताबिक, कुल 4,31,488 छात्रों में से 3,95,755 छात्र पास हुए है। यानि पास प्रतिशत 91.71 प्रतिशत दर्ज किया गया है। परीक्षा में 2 लाख से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।

JAC बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025: कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट ?

आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें – JAC 10वीं परिणाम 2025

स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।

अपना रोल नंबर और रोल कोड डाले।

सबमिट बटन पर क्लिक करें।

आपके संबंधित परिणाम – JAC 10वीं परिणाम 2025 या JAC 12वीं परिणाम 2025, स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर ले।

अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण लोडिंग में दिक्कत होती है तो थोड़ा इंतजार करें और कुछ समय बाद फिर से प्रयास करे। या फिर आप डिजिलॉकर पर जा कर भी अपना JAC बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट देख सकते है।

ये भी देखे: Bihar Board 10th Result 2025: जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, यहा करे चेक

You may also like