इटली के दिग्गज फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, फैशन जगत में शोक

by Manu
जियोर्जियो अरमानी

मिलान, 04 सितंबर 2025: इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर जियोर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।उन्होंने रेडी-टू-वियर फैशन में क्रांति लाकर वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ी। लंबे समय तक एक अज्ञात बीमारी से जूझने के बाद वह अपने मिलान स्थित घर में अंतिम सांस ले रहे थे। अरमानी ग्रुप ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वह अपने अंतिम दिनों तक कंपनी, कलेक्शंस और भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए समर्पित रहे।

अरमानी ग्रुप ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “असीम दुख के साथ, अरमानी ग्रुप अपने संस्थापक, रचनात्मक प्रेरक और अथक प्रेरणा स्रोत जियोर्जियो अरमानी के निधन की घोषणा करता है। ‘इल सिग्नोर अरमानी’, जैसा कि उनके कर्मचारी और सहयोगी सम्मानपूर्वक उन्हें बुलाते थे, ने अपने प्रियजनों के बीच शांति से अंतिम सांस ली।”

उनके डिज़ाइन्स ने हॉलीवुड में भी गहरी छाप छोड़ी। 1980 में फिल्म “अमेरिकन जिगोलो” में रिचर्ड गेयर द्वारा पहने गए अरमानी सूट्स ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। इसके बाद डायने कीटन, जूलिया रॉबर्ट्स, जॉडी फोस्टर और केट ब्लैंचेट जैसी हस्तियों ने रेड कार्पेट पर उनके डिज़ाइन्स को अपनाया।

यह भी देखे: ‘कांटा लगा गर्ल’ एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, सिर्फ 42 साल थी उम्र

You may also like