ईटली ने कैदियों के लिए सेक्स रूम का किया उद्घाटन

by TheUnmuteHindi
ईटली ने कैदियों के लिए सेक्स रूम का किया उद्घाटन

रोम, 19 अप्रैल : इटली में कैदियों के लिए पहला सेक्स रूम शुक्रवार को चालू हो गया, जब एक कैदी को मध्य उम्ब्रिया क्षेत्र की जेल में एक विशेष सुविधा में अपनी महिला साथी से मिलने की अनुमति दी गई। बता दें कि इटली की जेल व्यवस्था में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए देश के पहले ‘सेक्स रूम’ का उद्घाटन किया गया है। मध्य इटली के उम्ब्रिया क्षेत्र की टर्नी जेल में शुक्रवार को एक कैदी को अपनी महिला साथी से निजी तौर पर मिलने की अनुमति दी गई, जिससे यह विशेष सुविधा औपचारिक रूप से शुरू हो गई। यह कदम इटली की संवैधानिक अदालत के उस निर्णय के बाद उठाया गया, जिसमें कहा गया कि कैदियों को अपने जीवनसाथी या दीर्घकालिक साथी के साथ निजी मुलाकात का अधिकार मिलना चाहिए। अदालत ने इस तरह की गोपनीय मुलाकातों को मानवीय अधिकारों से जोड़ते हुए इसकी अनुमति दी थी।

अधिकतम गोपनीयता बनाए रखना आश्यक

कैदियों के अधिकारों के लिए अम्ब्रिया के लोकपाल ग्यूसेप्पे कैफोरियो ने बताया, कि हम खुश हैं क्योंकि सब कुछ सुचारू रूप से चला, लेकिन इसमें शामिल लोगों की सुरक्षा के लिए अधिकतम गोपनीयता बनाए रखना आवश्यक है। टेर्नी की जेल में पहली अंतरंग मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, हम कह सकते हैं कि एक तरह का प्रयोग अच्छा रहा और अगले कुछ दिनों में अन्य मुलाकातें भी होंगी।

You may also like