तेहरान, 07 अप्रैल 2026: इजराइल ने ईरान के नागरिकों को ट्रेन से सफर न करने की सख्त चेतावनी दी है। इजराइली सेना (IDF) ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा, “प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा के लिए हम आपसे अपील करते हैं कि अभी से लेकर रात 9 बजे (ईरान समय) तक पूरे देश में ट्रेन से यात्रा न करें। ट्रेन और रेलवे लाइनों के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान के लिए खतरा हो सकती है।”
इस चेतावनी का मतलब है कि ईरान के लोग अगले 12 घंटे तक ट्रेन का इस्तेमाल न करें और रेल पटरी से दूर रहें।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समय) तक का अल्टीमेटम दिया है।
इजराइल की यह चेतावनी ट्रंप के अल्टीमेटम से करीब 6.5 घंटे पहले खत्म हो जाएगी।
ये भी देखे: ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में लोग ह्यूमन चेन बनाकर बचाएंगे पावर प्लांट्स