नई दिल्ली, 02 मार्च 2026: इजराइल और अमेरिका के साथ ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज तीसरा दिन है। ईरान ने सोमवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इनमें कुवैत, कतर, यूएई, बहरीन और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं। ईरान का कहना है कि यह जवाबी कार्रवाई अमेरिका-इजराइल के हमलों के खिलाफ है।
कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट्स क्रैश होने की खबर आई है। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि कई अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश हो गए लेकिन सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाई। वीडियो में एक जेट हवा में घूमता हुआ और धुआं छोड़ते हुए जमीन पर गिरता दिखा। ईरान के हमलों के बीच यह घटना हुई लेकिन क्रैश का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
इस बीच ब्रिटेन के साइप्रस स्थित अक्रोटिरी एयर बेस पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आधी रात को यह हमला हुआ जिसमें रनवे को मामूली नुकसान पहुंचा। कोई हताहत नहीं हुआ। ब्रिटिश सेना ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अमेरिका को अक्रोटिरी बेस का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी।
ये भी देखे: अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर किया हमला, तेहरान में कई धमाके, खामेनेई सुरक्षित जगह भेजे गए