गाजा, 12 अगस्त 2025: गाजा में इजरायली सेना (IDF) की बमबारी लगातार जारी है। सोमवार को गाजा शहर में हुई सैन्य कार्रवाई में 11 लोगों की जान चली गई। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य गाजा पर कब्जा करना नहीं, बल्कि इसे हमास के नियंत्रण से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान तब तक चलेगा, जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता।
हालांकि, इस संघर्ष का सबसे भयावह प्रभाव गाजा के आम लोगों पर पड़ रहा है। इजरायली बमबारी और नाकाबंदी के कारण वहां खाद्य आपूर्ति और बुनियादी सुविधाएं जैसे दवाइयां और ईंधन पूरी तरह ठप हो चुके हैं। भुखमरी और अभाव ने गाजा वासियों की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से शुरू हुए इस युद्ध में अब तक 61,430 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बमबारी के बीच जीवित रहना और भोजन जुटाना अब उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी गाजा में मानवीय संकट पर चिंता जताई है, लेकिन स्थिति में सुधार के लिए कोई ठोस कदम उठता नहीं दिख रहा।
ये भी देखे: इजरायली सेना ने गाजा में स्कूल पर किए हवाई हमले, 46 लोगों की मौत