92
यरुशलम, 10 सितंबर : इजरायल ने गाजा पट्टी में एक बार फिर हमला करने का समाचार है, जिस कारण गाजा पट्टी में 40 के करीब लोगों की मौत हो गई है और 60 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस्राइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इस्राइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है। खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इस्राइली सेना ने इसे मानवीय क्षेत्र के रूप में नामित किया है।