इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते को दी मंजूरी
दोनों पक्षों की ओर से विवाद का समाधान हो गया है : हमास
यरुशलम, 18 जनवरी : इस्राइल और गाजा पट्टी में लंबे समय से चल रहा संघर्ष अब थमने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस्राइल के मंत्रिमंडल ने शनिवार को गाजा में संघर्ष विराम के लिए एक समझौते को मंजूरी दे दी है, जिससे वहां बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा किया जा सकेगा और हमास के साथ 15 महीने से जारी लड़ाई रुक जाएगी। इस समझौते से दोनों पक्ष अपने सबसे घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करने के एक कदम और करीब पहुंच जाएंगे। मध्यस्थता कर रहे कतर और अमेरिका ने बुधवार को संघर्ष विराम की घोषणा की लेकिन यह समझौता कुछ वक्त के लिए अधर में लटका रहा क्योंकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि अंतिम समय में कुछ जटिलताएं उत्पन्न हो गईं।
हमास 33 इजरायली बंधकों को करेगा रिहा
गौरतलब है कि शुक्रवार को इजरायल की प्रतिबंधित सुरक्षा कैबिनेट द्वारा गाजा में बंधकों के लिए संघर्ष विराम समझौते के पक्ष में मतदान करने के बाद पूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। हालांकि दो दक्षिणपंथी मंत्रियों, इतामार बेन-ग्वीर और बेज़ेल स्मोट्रिच ने समझौते का विरोध किया और समझौते के पहले चरण के पूरा होने के बाद गाजा में लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की मांग की। संघर्ष विराम के बाद हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पक्षों की ओर से विवादों का समाधान हो गया है, एक दिन पहले समूह ने एक बयान में समझौते की पूरी शर्तों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी।
इस्राइल ने गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते को दी मंजूरी
दोनों पक्षों की ओर से विवाद का समाधान हो गया है : हमास
71
previous post