बॉक्सर मैरी कॉम और कारोंग ओनलर ने 5 साल की डेटिंग के बाद साल 2005 में शादी की , जिसे लगभग 20 साल हो गए हैं। दोनों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन उनके तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। क्या दोनों सचमुच तलाक लेने जा रहे हैं? लेकिन इसके पीछे क्या कारण है?
मैरी कॉम को सभी जानते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैरी कॉम और उनके पति कारोंग ओनलर के बीच 2022 से ही रिश्ते खराब चल रहे हैं, जो समय के साथ और खराब होते चले गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मैरी कॉम किसी दूसरे रिलेशनशिप में भी आ गई हैं। इसमें कितनी सच्चाई है यह तो पता नहीं, लेकिन मैरी कॉम ने अपनी जिंदगी में किसी तीसरे शख्स के आने की खबर से इनकार नहीं किया है।
कैसे हुई थी मैरी कॉम और ओनलर की मुलाकात?
मैरी कॉम और उनके पति ओनलर की मुलाकात 2000 में हुई थी। बॉक्सर का सामान खो गया था और ओनलर ने उसे ढूंढने में उनकी मदद की थी। दोनों पांच साल तक दोस्त रहे और मार्च 2005 में शादी कर ली।
यदि रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो विधानसभा चुनाव हारने के बाद ओनलर को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। यह भी असहमति का एक कारण है। दोनों लंबे समय से एक साथ नहीं रह रहे हैं। मैरी कॉम अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहती हैं और उनके पति ओनलर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। अब ख़बर है की दोनों तलाक लेने जा रहे है।
ये भी देखे: IPL 2025 के बीच ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन्हे मिला मौका