Iran Bus Accident: ईरान में बस पलटने से 21 लोगों की मौत और 34 घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

by Manu
सड़क हादसा

ईरान, 19 जुलाई 2025: Iran Bus Accident News: ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक बस (Iran Bus Accident) के पलटने से कम से कम 21 लोगों की जान चली गई और 34 लोग घायल हो गए। यह दुखद घटना फार्स प्रांत की राजधानी शिराज के पास हुई। फार्स प्रांत के आपातकालीन संगठन के प्रमुख मसूद आबेद ने बताया कि हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं।

मसूद आबेद ने कहा कि इस घटना की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी जानकारी और अंतिम आंकड़े साझा किए जाएंगे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या थी, लेकिन जांच में इसकी तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

गौर करने वाली बात है कि ईरान में सड़क हादसे एक गंभीर समस्या हैं। हर साल करीब 17,000 लोग इन हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इन दुर्घटनाओं का कारण अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी, पुराने वाहनों का इस्तेमाल और आपातकालीन सेवाओं की कमी को माना जाता है।

ये भी देखे: ईरान ने IAEA से बाहर निकलने का लिया फैसला, संसद में पास हुआ विधेयक

You may also like