ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का ऐलान किया, अमेरिकी CENTCOM का दावा – रास्ता अभी खुला है

by Manu
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

नई दिल्ली, 03 मार्च 2026: इजराइल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है। IRGC के वरिष्ठ अधिकारी इब्राहिम जबारी ने सरकारी मीडिया को बताया कि स्ट्रेट बंद है और कोई भी जहाज गुजरने की कोशिश करेगा तो उसे रोका जाएगा और ‘जला दिया जाएगा’।

यह संकीर्ण समुद्री रास्ता फारस की खाड़ी को गल्फ ऑफ ओमान से जोड़ता है। दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। भारत का लगभग 50 प्रतिशत आयातित तेल भी इसी मार्ग से आता है। IRGC के इस ऐलान के बाद वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मच गया। तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और कई टैंकर जहाज रुक गए हैं। कुछ रिपोर्टों में पांच टैंकरों को नुकसान पहुंचने और दो लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 150 जहाज फंसे हुए हैं।

ईरान ने यह कदम अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में उठाया है। शनिवार से ही IRGC ने जहाजों को चेतावनी दी थी कि रास्ता बंद है। IRGC कमांडर के सलाहकार ने कहा कि अगर कोई जहाज गुजरा तो रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और नौसेना के जवान उसे आग लगा देंगे।

दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने फॉक्स न्यूज को बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी बंद नहीं है। CENTCOM के अनुसार रास्ता खुला हुआ है हालांकि यातायात काफी कम हो गया है। अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान की कई नौसैनिक जहाजों को डुबो दिया है और क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत की है।

ये भी देखे: इजराइल-ईरान युद्ध: ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज किए, कुवैत में कई US फाइटर जेट क्रैश

You may also like