नई दिल्ली, 14 मार्च 2026: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच ईरान ने भारतीय झंडे वाले दो एलपीजी टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता दिया है। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ‘शिवालिक’ नामक टैंकर ने सफलतापूर्वक इस संकटग्रस्त जलमार्ग को पार कर लिया है और अब खुले समुद्र में पहुंच चुका है। भारतीय नौसेना इसे सुरक्षा दे रही है। उम्मीद है कि यह जहाज अगले दो दिनों में मुंबई या कांडला बंदरगाह पर पहुंच जाएगा।
दूसरा एलपीजी जहाज ‘नंदा देवी’ भी 46,000 मीट्रिक टन से ज्यादा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित बाहर निकल गया है। दोनों जहाजों को भारतीय नौसेना के नेवल एसेट्स से करीब से गाइड किया जा रहा है ताकि स्ट्रेटेजिक रूप से संवेदनशील इलाके से उनका ट्रांजिट सुरक्षित रहे।
ये भी देखे: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने का ऐलान किया, अमेरिकी CENTCOM का दावा – रास्ता अभी खुला है