इकबाल इन लेडीज क्लब ने मनाया वेलनटाईन फीवर
– लगभग 150 महिला मैंबर साहिबान ने लिया भाग
पटियाला, 15 फरवरी : महिलओं के सशकतीकरन को और बढ़ावा देने के लिए समर्पित होटल इकबाल इन की सरप्रस्ती में इकबाल इन लेडीज क्लब की तरफ से आज यहां वेलनटाईन दिवस मौके वेलनटाईन फीवर बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके कमलप्रीत सिंह सेठी, प्रशास्निक निर्देशक होटल इकबाल इन की अगुवाई में मनाए गए वेलनटाईन फीवर में पूरे उत्तर भारत से इकबाल इन लेडीज क्लब की लगभग 150 मैंबर महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके बातचीत करते सेठी ने कहा कि वैसे तो वेलनटाईन दिवस प्रेमी जोड़ों को समर्पित होता है परंतु इकबाल इन लेडीज क्लब ने पहल करते हुए वेलनटाईन फीवर मनाते महिलाओं का महिलाओं प्रति ईष्र्या रहित प्रेम दिखाया है, जिस के अंतर्गत महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाब के फूल और गुलदस्ते दे कर समाज में महिलाओं की हर परिवार और क्षेत्र में चलती आपसी ईष्र्या को खत्म करके प्रेम करने का सहृदय संदेश दिया है। इस मौके पर मशहूर एंकर वैशाली की तरफ से अलग अलग वनगी की मजेदार खेल का आयोजन भी किया गया, जब कि मुकाबलों के विजेताओं को तोहफे देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर श्री कमलप्रीत सिंह सेठी की तरफ से खास तौर पर महिलाओं द्वारा की प्राप्तियों को दिखाता नए साल का कैलंडर भी जारी किया गया। जब कि श्री सेठी की पत्नी श्रीमती डिम्पी सेठी और बहन सीबा सेठी की तरफ से प्रोग्राम के समापन समारोह मौके महिलाओं को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। श्रीमती सेठी ने कहा कि आम तौर पर महिलाएं अपने परिवार के लिए ही सोचती व काम करती हैं। ऐसे में उन को अपने बारे सोचने का समय ही नहीं मिलता। इस बात को ध्यान में रखते हुए इकबाल इन लेडीज क्लब महिलाओं की बेहतरी को विशेष के तौर पर ध्यान में रखते हुए अलग अलग समय व प्रोग्राम आयोजित करता रहता है।
इकबाल इन लेडीज क्लब ने मनाया वेलनटाईन फीवर
लगभग 150 महिला मैंबर साहिबान ने लिया भाग
114