IPL NEWS: आयुष म्हात्रे हुए CSK में शामिल, चेन्नई ने ऋतुराज का रिप्लेसमेंट चुना

by Manu
आयुष म्हात्रे

Ayush Mhatre CSK New Player: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुंबई के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) को उनकी जगह टीम में शामिल किया है। गायकवाड़ को कोहनी में फ्रैक्चर के कारण पूरे IPL से हटना पड़ा, और अब एमएस धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं।

आयुष अभी टीम के साथ नहीं जुड़े हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में वह मुंबई में CSK से जुड़ सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें जल्द से जल्द शामिल होने को कहा है। CSK ने आयुष को चुनने से पहले कुछ युवा खिलाड़ियों का ट्रायल लिया था, जिसमें गुजरात के उर्विल पटेल, उत्तर प्रदेश के सलमान निजार और आयुष शामिल थे।

पृथ्वी शॉ भी इस रेस में थे, लेकिन टीम ने आयुष पर भरोसा जताया है। बता दें कि IPL ऑक्शन में आयुष का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था, लेकिन वह अनसोल्ड रहे थे।

मुश्किल दौर से गुजर रही चेन्नई

CSK इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है। 7वें मैच से पहले टीम के खाते में सिर्फ 1 जीत और 2 अंक हैं। पहला मैच जीतने के बाद टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है। अगला मैच 14 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में और 20 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

आयुष म्हात्रे का रिकॉर्ड

फर्स्ट क्लास: 9 मैच के 16 पारियां खेली जिसमे 504 रन बनाए। इसमे उनका सर्वाधिक 176 रन है। 2 शतक, 1 अर्धशतक भी लगाया है।

लिस्ट A: 7 पारियां में 458 रन जिसमे 2 शतक, 1 अर्धशतक लगाया है।

ये भी देखे: RR vs RCB: विराट और साल्ट की बदौलत RCB ने RR को 9 विकेट से हराया

You may also like