IPL 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद IPL मैच होंगे या किया जाएगा रद्द! यहा देखे

by Manu
IPL 2025 प्लेऑफ

IPL 2025 Update: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या IPL 2025 के मैच, खासकर आज कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला मुकाबला, प्रभावित होगा?

बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बुधवार को एएनआई को बताया कि मौजूदा हालात का आईपीएल के शेड्यूल या मैचों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हालांकि, पड़ोसी देश में चल रही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) पर इसका असर पड़ सकता है। भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में कई इलाकों में आपातकाल लागू कर दिया गया है और कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बंद हैं। वहां अफरा-तफरी का माहौल है, जिसके चलते पीएसएल के मैच स्थगित हो सकते हैं।

ये भी देखे: IPL 2025 Playoffs Scenario: प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, जाने सभी टीमों के समीकरण?

You may also like