मुंबई, 28 मई 2025: IPL 2025 में अब मुंबई इंडियंस (MI) को एलिमिनेटर से पहले बड़ा झटका लगा है। पहले तो उन्होंने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स से हार के बाद MI का प्लेऑफ में टॉप 2 में आने का सपना टूट गया। पंजाब किंग्स (PBKS) से हारकर MI अब अंक तालिका में चौथे नंबर पर हैं। एलिमिनेटर में उन्हें गुजरात टाइटन्स से अपना मैच खेलना है। अब मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी प्लेऑफ से पहले टीम को अलविदा कह चुके हैं। उनके जाने से हार्दिक पांड्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बोश WTC FINAL में भाग लेंगे
रयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बोश और विल जैक्स राष्ट्रीय टीम की प्रतिबद्धताओं के कारण वापस अपने देश लौट गए है। रिकेल्टन और बोश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम का हिस्सा है, जबकि जैक्स 29 मई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे और टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड से जुड़ेंगे।
मुंबई इंडियंस ने विदाई का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें हेड कोच महेला जयवर्धने तीनों खिलाड़ियों के लिए भावुक भाषण देते नजर आ रहे हैं। इन तीन विदेशी खिलाड़ियों के जाने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव की जरूरत थी।
मुंबई इंडियंस में शामिल हुए ये तीन खिलाड़ी
विकेटकीपर रिकेल्टन और जैक्स पूरे सीजन में टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। रिकेल्टन ने 14 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से 388 रन बनाए। विल जैक्स ने 13 मैचों की 11 पारियों में 233 रन बनाए। जिसमें 1 अर्धशतक भी मारा था। इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट भी लिए। बोश ने 3 मैचों की 2 पारियों में 47 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 32 है। इसके अलावा उन्होंने 1 विकेट भी लिया। मुंबई इंडियंस ने इन तीनों खिलाड़ियों की जगह जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलंका को मुंबई इंडियंस के टीम में शामिल किया है।
ये भी देखे: IPL 2025 Final: क्लोजिंग सेरेमनी में मनाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर का जश्न