शराब के नशे में धुत्त अभिनेता ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
शराब के नशे में धुत्त अभिनेता ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : केरल में मलयालम फिल्म अभिनेता बैजू संतोष को पुलिस द्वारा शराब के एक मामले में गिरफ्तार करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार उक्त अभिनेता द्वारा शराब के नशे में धुत होकर कार ड्राईव की जा रही थी तथा नशे में लापरवाही से कार चलाने और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। यह घटना कौडियार-वेल्लायमबलम रोड पर रात के करीब 11:45 बजे घटी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैजू संतोष को हिरासत में ले लिया और देर रात साढ़े 12 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बैजू संतोष के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया और उनकी कार को पुलिसने हिरासत में रख लिया। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता की सुनवाई करते हुए आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

You may also like