कफ सिरप कांड में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल पर इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस

by Manu
शुभम जायसवाल

लखनऊ, 09 अप्रैल 2026: कफ सिरप की अवैध तस्करी के चर्चित मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है।

इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी के दुबई में छिपे होने की मजबूत संभावना है। दुबई की एजेंसियों के सहयोग से उसे जल्द ही गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक शुभम जायसवाल काफी समय से फरार था और उसके खिलाफ पहले से ही कई प्राथमिकियां दर्ज हैं।

इस गिरोह ने बड़े स्तर पर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई की थी। पुलिस ने इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई थी।

मामले के खुलासे के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां शुभम की तलाश में लगी हुई थीं।

ये भी देखे: कोडीन कफ सिरप रैकेट पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, कहा – ”हजारों करोड़ का घोटाला..”

You may also like