भाई गुरदास नॄसग कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

by TheUnmuteHindi
भाई गुरदास नॄसग कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

भाई गुरदास नॄसग कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
पटियाला, 11 मार्च : भाई गुरदास नॄसग कालेज पटियाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 विषय वूमैन में निवेश पर कार्यवाही तेज करो को समर्पित बहुत धूम धाम के साथ मनाया गया। इस प्रोग्राम की शुरुआत डायरैक्टर मैडम अमरजीत कौर बलूआना के आगमन के साथ की गई। समाज में औरत के रुतबे और महत्व को बढ़ावा देने के लिए भाई गुरदास नरसिंग कालेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
इस मौके डायरैक्टर मैडम अमरजीत कौर ने अपने मुखार बिंद से सभी कालेज स्टाफ और छात्राओं को मुबारका दी और कहा कि हर औरत को अपनी पहचान बनानी चाहिए। उन्होंने ने जीएनएम और बीएससी नरसिंग की छात्राओं को यह भी संदेश दिया कि अपने आस आस पास होती भू्रण हत्या को रोकने के लिए प्रयास करें। इस मौके कालेज प्रिंसिपल मैैडम बलजीत कौर बैंस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी कालेज स्टाफ और विद्यार्थी को शुभकामनाएं दी। कालेज प्रोफैसर सिन्दबीर कौर ने औरत शक्ति और समाज में औरत की महत्ता बारे बहुत बढिय़ा प्रकाश डाला। कालेज इंजी. दमनप्रीत सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इंजी. दमनप्रीत सिंह द्वारा समाज में पुरुष महिला समानता पर विशेष जोर दिया। इस समागम में इंजी. दमनप्रीत सिंह के अलावा वाइस प्रिंसिपल प्रभजोत कौर, प्रो. सिन्दबीर कौर, प्रो. गुरदेव कौर, प्रो. अमनदीप कौर, प्रो. परमजीत कौर, प्रो. कुलदीप कौर, प्रो. जसप्रीत कौर, प्रो. हरविन्दर कौर, प्रो. परनीत कौर, प्रो. जतिन्दर कौर, प्रो. दलजीत कौर, प्रो. निम्रता, प्रो. शिवानी, प्रो. जशनप्रीत मसही, प्रो. निताशा चौधसी आदि उपस्थित थे।

You may also like