यमुनानगर में फिरौती मांगने वाले इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता समेत तीन गिरफ्तार

by Manu
सिंगर हर्ष गुप्ता

चंडीगढ़, 17 फ़रवरी 2026: हरियाणा के यमुनानगर में निजी अस्पताल और सिटी मॉल में गोलियां चलाकर दहशत फैलाने और फिरौती मांगने वाले इंटरनेशनल गिरोह के तीन और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता भी शामिल है। गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने बताया कि गिरोह के तार विदेश में बैठे लोगों से जुड़े हुए हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों निजी अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीन युवकों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया था। अब इस पूरे मामले में हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता समेत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जांच और तेज हो गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस गिरोह के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं। एसआईटी गठित कर दी गई है और जांच लगातार जारी है। जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। गिरोह ने अस्पताल और मॉल में गोलियां चलाकर लोगों में दहशत फैलाई थी और फिरौती की मांग की थी।

ये भी देखे: यमुनानगर में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 90 लाख रुपए की हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

You may also like