डिप्टी कमिश्नर द्वारा जिले में चल रहे विकास कामों का जायजा

जिले में चल रहे विकास के कामों को तय समय में पूरा किया जाए : डा. प्रीति यादव

by TheUnmuteHindi
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जिले में चल रहे विकास कामों का जायजा

डिप्टी कमिश्नर द्वारा जिले में चल रहे विकास कामों का जायजा
जिले में चल रहे विकास के कामों को तय समय में पूरा किया जाए : डा. प्रीति यादव
पटियाला, 7 फरवरी : डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव की तरफ से ग्रामीण विकास के अंतर्गत चल रही अलग अलग स्कीमों के कामों की समीक्षा की गई, जिस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि गांवों में विकास कामों में तेजी लाते हुए अलग अलग स्कीमों के अंतर्गत अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएं और चल रहे विकास के कामों पर विशेष ध्यान देते हुए लम्बित कामों को भी तय समय में पूरा किया जाये। इसके अलावा मुकम्मल हुए कामों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाये। इस मौके मीटिंग में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( ग्रामीण विकास) अनुप्रिता जौहल भी मौजूद थे। इस मीटिंग दौरान डिप्टी कमिश्नर की तरफ से बी. डी. पी. ओज और अलग अलग विभागों के कार्यकारी इंजीनियर्ज और अन्य सीनियर अधिकारियों से गांवों में किये जा रहे विकास कामों सम्बन्धित जानकारी हासिल करते हुए उन को निर्देश दिए कि यह यकीनी बनाया जाए कि राज्य सरकार की तरफ से लोक भलाई विकास कामों हित सभी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर योग्य व्यक्तियों तक पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने पंजाब निर्माण प्रोग्राम, एम.पी. लैड स्कीम, स्मार्ट विलेज कम्पेन, अन- टाईड फंड, ग्रामीण खेल स्टेडियम, जन सुविधा कैंप, अमृत सरोवर समेत गांवों में चल रहे अलग-अलग कामों का जायजा लेते अधिकारियों को हिदायतें की और कहा कि मीटिंग दौरान दिए निर्देशों पर की गई कार्यवाही सम्बन्धित आगे वाली महीनावार मीटिंग में रिपोर्ट दी जाए, जिससे एक महीने दौरान की गई कारगुजारी का सही मूल्यांकन किया जा सके।

You may also like