डबल मीनिंग रील में नाबालिग के साथ अश्लील बातें करने पर इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती गिरफ्तार

by Manu
शादाब जकाती

चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती को गुरुवार को इंचौली पुलिस ने एक वायरल रील के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में वह एक नाबालिग लड़की और महिलाओं के साथ कथित तौर पर अश्लील और डबल मीनिंग बातें करते दिख रहे थे।

इंचौली थाने के SHO जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय निवासी अनीस की शिकायत पर शादाब के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 (अश्लील हरकतें), BNSS 170 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। भाजपा नेता और सोशल एक्टिविस्ट ने भी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) से शिकायत की थी।

वीडियो में शादाब एक बच्ची के साथ रील बनाते हुए आपत्तिजनक और डबल मीनिंग वाले शब्द बोलते दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा था।

पुलिस ने शादाब जकाती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। लंबी बहस के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। शादाब ने अदालत में माफीनामा और हलफनामा दिया कि भविष्य में ऐसी कोई रील नहीं बनाएंगे और सोशल मीडिया पर संयम बरतेंगे।

ये भी देखे: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की संदिग्ध हालातों में मौत, कार में मिली सड़ी-गली लाश

You may also like