चंडीगढ़,22 जून 2025: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद अब आए दिन यात्रियों को विमान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ रहा है। अब चंडीगढ़ में एक ओर विमान में तकनीकी खराबी की बड़ी जानकारी सामने आई है। इसके बाद यात्री विमान को टेकऑफ़ से रोक दिया गया है फ़िल्हाल विमान की जाँच की जा रही है।
विमान में आई तकनीकी खराबी
मिली जानकारी के अनुसार, IndiGo के इस विमान को रविवार सुबह चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होना था। सभी यात्री विमान में बैठ चुके थे। लेकिन इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद विमान का टेकऑफ़ रोक दिया गया और सभी यात्रियों को उतार दिया गया।
परेशान नजर आए यात्री
फिलहाल विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण और टेकऑफ़ रोके जाने के बाद लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने स्थानों तक पहुंचने के लिए बहुत देरी हुई। इस स्थिति में वह काफी परेशान नजर आए है
यह भी पढ़े: Rain Alert: यूपी में आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी।