इंडिगो का संकट तीसरे दिन भी जारी, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने बुलाई मीटिंग

by Manu
इंडिगो फ्लाइट

चंडीगढ़, 04 दिसंबर 2025: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो लगातार तीसरे दिन परिचालन संकट से जूझ रही है। गुरुवार को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख हवाई अड्डों पर 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। दिन भर में यह संख्या और बढ़ सकती है। क्रू की कमी और DGCA के नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) नियमों ने इंडिगो को बुरी तरह घेर लिया है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि गुरुवार को मुंबई में 86 उड़ानें रद्द हुईं। इनमें 41 आगमन और 45 प्रस्थान शामिल हैं। बेंगलुरु में 73 उड़ानें कैंसल हुईं। दिल्ली हवाई अड्डे पर 95 उड़ानें प्रभावित रहीं। सूत्रों का कहना है कि शाम तक यह आंकड़ा 300 के पार पहुंच सकता है। 2 दिसंबर से अब तक कुल 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

DGCA ने इंडिगो प्रबंधन को गुरुवार सुबह हेडक्वार्टर बुलाया। एयरलाइन को रद्दीकरणों का कारण बताना होगा और सामान्य स्थिति बहाल करने का प्लान पेश करना होगा। पायलट यूनियंस ने इंडिगो पर निशाना साधा। ALPA ने कहा कि दो साल की तैयारी के बावजूद हायरिंग फ्रीज और पायलट सैलरी फ्रीज जैसे फैसलों ने यह स्थिति बनाई। FIP ने स्लॉट्स को अन्य एयरलाइंस को ट्रांसफर करने की मांग की।

ये भी देखे: बम की धमकी के बाद इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पर इमरजेंसी लैंडिंग, संदिग्ध गिरफ्तार

You may also like