India-Pakistan Update: भारत ने रविवार की शाम घोषणा की कि उसने पाकिस्तान को चेतावनी भेजी है। शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष विराम से दोनों देशों के बीच 100 घंटे तक चले ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोका गया।
सरकार ने बताया कि दिन में पहले ही पाकिस्तान को “हॉटलाइन” संदेश भेजा गया था, जिसमें कहा गया था कि अगर वह संघर्ष विराम का उल्लंघन करता है—आज रात या भविष्य में—तो भारत कड़ी कार्रवाई करेगा।
इस चेतावनी की जरूरत तब पड़ी जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़ दिया। समझौते के कुछ घंटे बाद ही श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ इलाकों में पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक रोक दिया।
गोलीबारी और हवाई घुसपैठ पर रोक
भारत के सैन्य संचालन प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शाम को एक विशेष प्रेस वार्ता में बताया कि उन्होंने शनिवार को दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी से बात की थी। इसमें तय किया गया था कि सीमा पर गोलीबारी और हवाई घुसपैठ को शाम 5 बजे तक रोक दिया जाएगा।
हालांकि जैसा उम्मीद थी पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में इस समझौते का उल्लंघन किया था । सीमा और नियंत्रण रेखा पर फिर से गोलीबारी शुरू हुई उसके बाद ड्रोन भेजे गए, जो बीती रात और आज सुबह तक आते रहे।
भारत ने इन हमलों का सख्ती से जवाब दियाऔर लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि सेना प्रमुख ने किसी भी उल्लंघन का मुकाबला करने के लिए पूरे अधिकार दे दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी को दोबारा “हॉटलाइन” संदेश भेजा गया। जिसमें भारत ने स्पष्ट कर दिया कि अगर पाकिस्तान फिर से उल्लंघन करता है। तो जवाब बेहद सख्त होगा।
भारत और पाकिस्तान इस सप्ताह युद्ध के कगार पर थे। तीन रातों तक ड्रोन-मिसाइल हमलों और लड़ाकू विमानों को गिराने का सिलसिला चला। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गलत प्रचार और नागरिकों पर हमले के आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक हमला