समय रैना फिलहाल कनाडा में कॉमेडी टूर पर हैं। उन्हें इस महीने के अंत में दिल्ली और अन्य शहरों में परफॉर्म करना था।
कुछ हफ्ते पहले, उनके यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के कुछ गलत शब्दों को लेकर विवाद हुआ था जिसमे इलाहाबादिया ने ‘माता-पिता के बीच सेक्स’ पर मजाक किया था जिससे विवाद बढ़ गया। उन्होंने माफी मांगी लेकिन समय रैना ने शो के सभी वीडियो यूट्यूब से हटा दिए।
समय रैना ने अपने कनाडा शो में इस विवाद का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया और वह आए दर्शकों को धन्यवाद दिया कि उनके शो के टिकट खरीदकर उन्होंने उनकी ‘कानूनी फीस’ चुकाने में मदद की है।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि आज के युवा उन्हें ‘पुरानी पीढ़ी’ समझते हैं। हालांकि उन्होंने समय रैना का नाम नहीं लिया लेकिन उनके कनाडा शो का जिक्र किया।
समय रैना ने अपने शो के अंत में मजाक करते हुए कहा “शायद मेरा वक्त ठीक नहीं चल रहा है लेकिन याद रखना दोस्तों मैं समय हूँ समय।”
यह भी देखे: मेरठ हत्याकांड: पत्नी और प्रेमी की खतरनाक साजिश