भारत का आतंकियों के खिलाफ अभियान वैश्विक स्तर पर पहुंचा : मुमताज जहरा

कहा, भारत पाक में आतंकियों को बना रहा निशाना

by TheUnmuteHindi
भारत का आतंकियों के खिलाफ अभियान वैश्विक स्तर पर पहुंचा : मुमताज जहरा

भारत का आतंकियों के खिलाफ अभियान वैश्विक स्तर पर पहुंचा : मुमताज जहरा
कहा, भारत पाक में आतंकियों को बना रहा निशाना
नई दिल्ली, 3 जनवरी : पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत पर आरोप लगाया कि उसका आतंकवादियों के खिलाफ कथित अभियान अब सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह वैश्विक स्तर पर भी सुरक्षा चिंताओं का कारण बन चुका है। मुमताज ने कहा, भारत का आतंकवादियों के खिलाफ हत्याओं और अपहरण का अभियान अब पाकिस्तान से बाहर भी फैल गया है। बता दें कि वशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में रा पर आरोप लगाया था कि भारत लगातार पाकिस्तान में आतंकवादियों को निशाना बना रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत का यह अभियान 2021 से चल रहा है और इसमें आतंकवादियों की हत्याएं की गईं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि भारत ने एक ऑपरेशन तैयार किया था जिसमें 20 आतंकवादियों को विदेशों में निशाना बनाना था, और इनमें से कुछ आतंकवादियों को मार भी दिया गया था। अखबार के मुताबिक, यह सभी ऑपरेशंस भारत की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पाकिस्तान और अन्य देशों में चलाए जा रहे थे, ताकि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इन आरोपों के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अभियान से पूरी तरह से अवगत थे और इसे स्वीकृति दी थी।
पाक रा से डरा हुआ दिखाई दे रहा है
पाकिस्तान भारत की खुफिया एजेंसी रा से डरा हुआ दिखाई दे रहा है, खासकर हालिया रिपोर्टों के बाद जिसमें भारत पर पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कथित रूप से अभियान चलाने का आरोप लगाया गया था। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट और ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द गार्जियन की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत की खुफिया एजेंसी रा पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कर रही है और यह अभियान 2021 से चल रहा है। इन रिपोर्ट्स के बाद पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और भारत पर आरोप लगाए हैं कि उसकी कार्रवाई केवल पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक सुरक्षा के लिए भी खतरे का कारण बन सकती है।

You may also like