बांग्लादेश में भारतीय वीजा केंद्र अस्थायी रूप से बंद, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

by Manu
बांग्लादेश

चंडीगढ़, 17 दिसंबर 2025: बांग्लादेश की राजधानी में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) को बुधवार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह केंद्र जमुना फ्यूचर पार्क में स्थित है। ढाका में भारतीय वीजा सेवाओं का यह मुख्य एकीकृत केंद्र है।

आईवीएसी ने बयान जारी किया। सुरक्षा हालात को ध्यान में रखकर दोपहर 2 बजे के बाद केंद्र बंद किया गया। जिन लोगों की बुधवार को अपॉइंटमेंट थी उनकी तारीख आगे के लिए शिफ्ट कर दी जाएगी। नए शेड्यूल की जानकारी बाद में दी जाएगी।

इससे पहले नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया। मंत्रालय ने ढाका में भारतीय मिशन के आसपास कट्टरपंथी तत्वों की गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई। कुछ तत्वों द्वारा सुरक्षा माहौल बिगाड़ने की कथित योजनाओं का जिक्र किया गया।

बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता और प्रदर्शनों के बीच भारतीय नागरिकों और संपत्तियों की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है।

ये भी देखे: Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को छह महीने जेल की सजा

You may also like