अमेरिका में भारतीय छात्र बदर खान सूरी गिरफ्तार, निर्वासन की तैयारी

by Manu
बदर खान सूरी गिरफ्तार

 Badar Khan Suri detained in US: अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पोस्ट-डॉक्टरेट फेलो के रूप में अध्ययन कर रहे भारतीय छात्र बदर खान सूरी को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है, और अब उन्हें देश से निर्वासित किया जाएगा।

खान के वकील के अनुसार, उन्हें सोमवार रात उनके वर्जिनिया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नकाबपोश एजेंट उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के कागजात के अनुसार, इन एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का अधिकारी बताया और खान को सूचित किया कि उनका वीजा अमेरिकी सरकार द्वारा रद्द कर दिया गया है।

क्या है मामला?बदर खान सूरी के वकील का बयान

बदर खान सूरी के वकील हसन अहमद ने उनकी रिहाई के लिए दायर याचिका में दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी का असली कारण उनकी पत्नी का फलस्तीनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है। वकील का कहना है कि अमेरिकी सरकार को संदेह है कि सूरी और उनकी पत्नी इजरायल को लेकर अमेरिकी विदेश नीति का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है।

हमास से संबंध के आरोप

सूरी पर अमेरिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर फलस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप है, जिसे अमेरिका एक आतंकवादी संगठन मानता है। इसके अलावा, उन पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकी से करीबी संबंध रखने का भी आरोप है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का बयान

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैक्लॉघलिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान हमास का प्रचार कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सूरी सोशल मीडिया पर यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय थे।

मैक्लॉघलिन ने कहा, सूरी का एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकवादी से निकट संबंध है, जो हमास का वरिष्ठ सलाहकार है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने 15 मार्च 2025 को आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि सूरी की गतिविधियां और अमेरिका में उनकी मौजूदगी उन्हें निर्वासन के योग्य बनाती हैं।

 ये भी देखे: सुनीता विलियम्स: क्या है भारत से रिश्ता? सुनीता की भारतीय विरासत और अंतरिक्ष में सफलता की कहानी

You may also like