मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1352 अंक टूटा निफ्टी 422 अंक नीचे

by Manu
stock market crash

मुंबई, 09 मार्च 2026: मिडल ईस्ट में छिड़ी जंग और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त बिकवाली देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 1352.74 अंकों यानी 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,566.16 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 422.40 अंकों यानी 1.73 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,028.05 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स एक समय 76,424.55 तक गिर गया जबकि निफ्टी 23,697.80 के स्तर पर पहुंचा। दिन के निचले स्तर से बाजार में कुछ रिकवरी हुई लेकिन बंद होने तक भारी नुकसान बना रहा। बाजार पूंजीकरण में 8.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी आई।

ये भी देखे: भारतीय रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 88.37 प्रति डॉलर तक लुढ़का

You may also like