भारतीय नौसेना को जल्द मिलेगा अत्याधुनिक युद्धपोत INS TAMAL, रूस जल्द देगा डिलीवरी

by Manu
INS TAMAL

NEW Warship: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की चीखें बढ़ती जा रही हैं, वहीं अत्याधुनिक युद्धपोत ‘INS Tamal’ को भारतीय सेना में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत सरकार अपने नौसैनिक बेड़े को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

आपको बता दे कि 2016 में भारत और रूस के बीच कुल चार युद्धपोत बनाने के लिए एक समझौता हुआ था, जिनमें दो रूस में और दो भारत में बनने वाले थे। इन चारों युद्धपोतों को सेना में शामिल किया जाएगा। INS Tamal को औपचारिक रूप से जून 2025 में भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा।

INS Tamal एक अत्याधुनिक निर्देशित मिसाइल स्टेल्थ फ्रिगेट है, जो हवा, पानी और सतह पर एक साथ हमला करने में सक्षम है। यह जहाज ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइलों से लैस है और इसमें उन्नत सेंसर और हथियार प्रणालियां शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि आईएनएस तमाल से सुपरसोनिक मिसाइलें दागी जा सकेंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बहु-भूमिका वाले हेलीकॉप्टर भी जहाज पर आसानी से उतर सकते हैं।

चूंकि भारत अब अपने युद्धपोतों को स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्माण करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, INS Tamal को भारत का अंतिम आयातित युद्धपोत माना जाता है।

ये भी देखे: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में किया बड़े पैमाने पर युद्ध अभ्यास

You may also like