चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: पश्चिम एशिया में एक महीने से अधिक समय से चल रहे युद्ध के बाद ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा के बावजूद तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने आज 8 अप्रैल को भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।
दूतावास ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

दूतावास ने साफ कहा है कि भारतीय नागरिक दूतावास के अधिकारियों से संपर्क करें और उनके बताए सुरक्षित रास्तों से ही ईरान से बाहर निकलें। किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बिना दूतावास की सलाह लिए जाने की कोशिश न करें।
दूतावास ने सख्त हिदायत दी है कि कोई भी भारतीय नागरिक बिना संपर्क किए सीमा की ओर न जाए।
भारतीय नागरिकों की मदद के लिए दूतावास ने चार इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं
– +989128109115
– +989128109102
– +989128109109
– +989932179359
ये भी देखे: ईरान में तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत किसी भी हालत में देश छोड़ने को कहा, एडवाइजरी जारी