भारत ने T20 World Cup 2026 का खिताब जीता, जीत के बाद ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्या

by Manu
Suryakumar Yadav visited the Hanuman Temple

अहमदाबाद, 09 मार्च 2026: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया है। पहली बार है जब कोई टीम घरेलू मैदान पर यह ट्रॉफी जीती है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका।

जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी लेकर देर रात अहमदाबाद के हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह और हेड कोच गौतम गंभीर भी उनके साथ थे।

मैच के बाद पूरे देश में दिवाली जैसा उत्साह है। प्रशंसक सड़कों पर नाच रहे हैं। आतिशबाजी कर रहे हैं और तिरंगा लहराकर खुशी मना रहे हैं।

ये भी देखे: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, जोश हेजलवुड चोट के कारण T20 World Cup 2026 से बाहर

You may also like